bilaspur news: बिलासपुर के निजी अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है , दरअसल शहर के यूनिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। उसके गले की थायराइड गांठ का ऑपरेशन होना था। सर्जरी से पहले उसे एनेस्थेसिया दी गई, जिसके बाद वो कोमा में चली गई.
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरतने के साथ साथ २ दिनों तक गुमराह भी किया , इस दौरान परिजनों को मरीज से मिलने तक नहीं दिया गया अंत में जब छात्रा की मौत हो गई तब परिजनों को इस बता की जानकारी दी गई जिससे परिजन आक्रोश में आ गये और अस्पताल में जमकर हंगामा किया .साथ में पुलिस में शिकायत भी दर्ज की यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही छात्रा को एनेस्थेसिया दिया गया, अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह झटके के साथ कोमा में चली गई। डॉक्टरों ने आनन-फानन में गले में छेद कर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया और उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजन को कोई जानकारी नहीं दी। परिजन बेटी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बाहर ही रखा गया। और 10 मार्च की रात २ बजे परिजनों को बुलाकर मौत की जानकारी दी.
