बिहार ( BHAGALPUR NEWS): बेन्ग्लुरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह एक मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है .जहाँ एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपने पिता और भाई के नाम का सुसाइड वीडियो भी बनाया है ,जिसमे उसने बताया कि उसकी पत्नी उसे बुरी तरह प्रताड़ित करती है जिसे वह बर्दाश्त नही कर पा रहा है . इसी के साथ उसने पिता और भाई से माफी मांगते हुए अंग्रेजी में 8 पेज का सुसाइड नोट लिखने के बाद सुसाइड कर लिया है.
मृतक की पहचान बरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर नगर इलाके में रहने वाले दीपक के रूप में हुई है. उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती है, लेकिन उसकी कमाई में यह संभव नहीं है. यही नहीं उसे सुराल वाले भी प्रताड़ित कर रहे हैं. यह प्रताड़ना झेलने से बेहतर फंदे से लटक जाना है. मृतक दीपक ने तीन मिनट के अपने सुसाइड वीडियो में कहा है कि वह मरना नहीं चाहता, लेकिन वह अपनी पत्नी की वजह से इतना परेशान हो गया है कि अब जिंदगी भारी लगने लगी है.
