CG News: भाभी को लेकर भागा देवर, 2 साल की भतीजी को चूल्हे में जिंदा जलाया

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। 2 साल की मासूम बच्ची की जलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि गुस्से में चाचा ने बच्ची को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में डाल दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घुटकू गांव निवासी नितिन कुमार लोनिया का अपनी भाभी अंकिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 26 अगस्त को नितिन, अंकिता और उसकी दो साल की बेटी परमेश्वरी घर छोड़कर चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

2 साल की भतीजी को जलते हुए चूल्हे में डाला

7 सितंबर को तीनों वापस गांव लौटे। इसके बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया। मंगलवार को पहले नितिन और उसके बड़े भाई के बीच कहासुनी हुई, फिर भाभी के साथ भी विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने मासूम बच्ची को जलते हुए चूल्हे में डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

आरोपी चाचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चलता रहा, लेकिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।

पति-पत्नी

जांच में जुटी पुलिस

कोनी थाना पुलिस के अनुसार, बच्ची और उसकी मां के घर से चले जाने के बाद पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। उनके लौटने के बाद हुए विवाद में बच्ची के झुलसने की घटना सामने आई। मासूम की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *