CG Corona Cases: छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की एंट्री, इन जिलों में मिले मरीज

CG Corona Cases: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग के अनुसार रायपुर और राजनांदगांव जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना की वापसी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में मिले संक्रमित मरीज का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। वहीं राजनांदगांव में संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। दोनों मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और ट्रेसिंग शुरू कर दी है। परिजनों और करीबी संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *