CG Bank Holiday: सितंबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है। इस महीने रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।![]()
छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 14 सितंबर को हरितालिका तीज के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा। इन दोनों दिनों स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
3 दिन लगातार छुट्टी
4 सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इसके बाद 5 सितंबर को शनिवार और 6 सितंबर को रविवार होने से लगातार तीन दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 14 सितंबर को हरितालिका तीज के अवसर पर भी शासकीय अवकाश रहेगा।
15 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर संबंधित जिलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार लागू होगा। इसके अलावा हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नुआखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी पर ऐच्छिक अवकाश का भी प्रावधान है।
इन 6 दिन बंद रहेंगे बैंक
सितंबर में बैंक 6, 13, 20 और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 सितंबर को दूसरे शनिवार और 26 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण भी बैंकों में अवकाश रहेगा। इसलिए बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्य इन तारीखों से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

