CG Breaking: छत्तीसगढ़ में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश भी स्कूलों को भेजे हैं।![]()
जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तिमाही परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम में किया गया संशोधन
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकारी और स्कूल शिक्षा विभाग से संबद्ध सभी विद्यालयों में नई समय-सारणी के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनका पालन सभी स्कूलों को करना होगा।


