Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ का बड़ा धमाका; 24वें दिन ‘टॉक्सिक’, ‘आवारापन 2’, ‘छावा’ और ‘जवान’ को छोड़ा पीछे, 1906% का प्रॉफिट

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। फिल्म ने तीसरे सप्ताह से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब यह कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 24 दिनों में 40.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर 1906% का मुनाफा दर्ज किया है।

Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। फिल्म ने तीसरे सप्ताह से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब यह कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 24 दिनों में 40.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर 1906% का मुनाफा दर्ज किया है।

तीसरे सप्ताह से बदली फिल्म की किस्मत

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित एक भक्ति ड्रामा फिल्म है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने केवल 10 लाख रुपये की कमाई की थी, जबकि पहले दो सप्ताह इसका प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। हालांकि तीसरे सप्ताह से दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला।

24वें दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो इसकी अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई है। वहीं चौथे वीकेंड में फिल्म ने कुल 28.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें शुक्रवार को 6.25 करोड़ और शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई शामिल रही।

24 दिनों में 40 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40.13 करोड़ रुपये का नेट और 47.33 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। केवल 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने निवेश के मुकाबले 1906.50 प्रतिशत का मुनाफा कमाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

चौथे रविवार की कमाई में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

चौथे रविवार की कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने ‘स्त्री 2’, ‘छावा’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में फिल्म तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे आगे केवल ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ हैं।

दर्शकों की मांग बढ़ी

दर्शकों की बढ़ती मांग को देखते हुए सिनेमाघरों में फिल्म के शो लगातार बढ़ाए गए हैं। रिलीज के 15वें दिन तक जहां फिल्म केवल 133 शो में चल रही थी, वहीं 24वें दिन इसके शो बढ़कर 5,363 हो गए। यह संख्या ‘आवारापन 2’ को मिले शो से भी कहीं ज्यादा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *