CG Sports: छत्तीसगढ़ की 2 बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में शामिल, चीन में दिखाएंगी जलवा

CG Sports: छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। प्रदेश की होनहार हॉकी खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

CG Sports: छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। प्रदेश की होनहार हॉकी खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

डिप्टी CM ने दी बधाई

बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रहीं दोनों खिलाड़ियों के चयन पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के माध्यम से गीता यादव और मधु सिदार को बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की तैयारियों की जानकारी लेते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खेल अकादमी में निखरी प्रतिभा

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित गीता यादव और मधु सिदार प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। दोनों खिलाड़ी वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और मुख्य प्रशिक्षक अजीत लकड़ा के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं।

मधु का संघर्ष से सफलता तक का सफर

जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के पोंगरो गांव की रहने वाली मधु सिदार किसान परिवार से हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। मधु सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024-25, स्कूल नेशनल 2024-25 और सब-जूनियर इंटर जोन चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। वर्तमान में वह भारतीय जूनियर टीम के साथ बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।

गीता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

कबीरधाम जिले के बोड़ला की रहने वाली गीता यादव ने हॉकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण कोच शिवा चौहान से लिया। उन्होंने वर्ष 2024 में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद अर्जेंटीना, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *