CGPSC Result 2024: CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर का परिणाम, 7301 अभ्यर्थी चयनित; ऐसे देखें रिजल्ट

CGPSC Result

CGPSC Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआई) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 4 अगस्त 2026 को परिणाम घोषित करते हुए मुख्य परीक्षा के लिए 7301 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया है।

341 पदों पर होगी भर्ती

आयोग के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 341 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में किया गया था।

CGPSC Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआई) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 4 अगस्त 2026 को परिणाम घोषित करते हुए मुख्य परीक्षा के लिए 7301 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया है।

7301 अभ्यर्थियों का चयन

नियमानुसार मुख्य परीक्षा के लिए रिक्त पदों के 20 गुना यानी 6820 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। हालांकि विभिन्न वर्गों में पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता को देखते हुए कुल 7301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है।

अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा

आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन और अन्य प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

वेबसाइट पर देखें अपडेट

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे मुख्य परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहें। जारी परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि और कटऑफ संबंधी जानकारी भी प्रकाशित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *