CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 3 दिन झमाझम बरसेगा पानी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि 8 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और इसकी तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 8 अगस्त के बाद बारिश का दायरा और इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

CG Weather Alert:

प्रदेश में मानसून की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। 1 जून से 5 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में औसतन 589.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 634.9 मिमी मानी जाती है। यानी अब तक सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है।

CG Weather Update

तापमान का हाल

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का मौसम

6 अगस्त को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, एक-दो दौर की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *