CG Cabinet Meeting: CM साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, प्रमुख सचिव विकास शील और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार नई योजनाओं, कृषि, ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मंथन कर सकती है।

इसके अलावा उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई पहल तथा वित्तीय स्वीकृति से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *