CG Breaking: रायपुर में 5 अगस्त को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।![]()
जानकारी के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
