CG News: रेप केस के आरोपी से शादी, जेल में सजा मंडप; लिए 7 फेरे

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, बाद में उसी से शादी कर ली। अदालत की अनुमति के बाद दोनों का विवाह जगदलपुर सेंट्रल जेल परिसर में संपन्न हुआ। युवक पिछले 7 महीने से जेल में बंद है। मामला परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव का है।

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, बाद में उसी से शादी कर ली। अदालत की अनुमति के बाद दोनों का विवाह जगदलपुर सेंट्रल जेल परिसर में संपन्न हुआ। युवक पिछले 7 महीने से जेल में बंद है। मामला परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव का है।

tc

जानकारी के अनुसार दोनों एक पेट्रोल पंप पर साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया गया।

जिस लड़के पर रेप केस उसी से शादी

युवती का कहना है कि युवक ने उससे प्रेम विवाह का वादा किया था, लेकिन बाद में परिवार के दबाव में शादी से पीछे हट गया। इससे आहत होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवक के जेल जाने के बाद भी युवती लगातार उससे मिलने जाती रही। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया।

कॉन्स्टेबल ने कन्यादान किया

युवती ने अदालत में आवेदन देकर विवाह की अनुमति मांगी। अदालत ने मामले पर विचार करते हुए पुलिस और जेल प्रशासन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विवाह कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जेल परिसर में मंडप सजाया गया, कॉन्स्टेबल ने कन्यादान किया और दोनों का वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह कराया गया।

जेल में हुई शादी

विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, अधिवक्ता, पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी मौजूद रहे। एक कॉन्स्टेबल ने कन्यादान की रस्म निभाई। सात फेरे लेने के बाद युवक को फिर से जेल भेज दिया गया। उसकी रिहाई कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

दोनों ने रखी अपनी बात

युवती ने कहा कि समाज में बदनामी होने के बाद उसने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। वहीं युवक ने कहा कि परिवार के विरोध के कारण शादी नहीं हो सकी थी। अब दोनों आपसी सहमति से विवाह कर चुके हैं और आगे साथ जीवन बिताना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *