Dantewada Murder: पूर्व सरपंच पति ने पत्नी का काटा गला, सिर धड़ से अलग कर फेंकी लाश

Dantewada Murder: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां पूर्व सरपंच पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। महिला का सिर धड़ से अलग कर लाश को घर के पीछे फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद किया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dantewada Murder: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां पूर्व सरपंच पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। महिला का सिर धड़ से अलग कर लाश को घर के पीछे फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद किया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।tc

मामला दंतेवाड़ा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय झुमकी कुंजाम अपने पति 36 वर्षीय लक्ष्मण कुंजाम के साथ रह रही थी। आरोपी पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस के मुताबिक पति को लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

चाकू से काटा पत्नी का गला

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद पति ने घर में रखे चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

बदबू आने पर मामले का खुलासा

करीब छह दिन बाद शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घटना के बाद से पति के लापता होने पर पुलिस का संदेह उसी पर गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पहली पत्नी की हो चुकी थी मौत

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुंजाम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। इसके बाद उसने झुमकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। घटना के समय बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। महिला के परिजनों ने भी पुलिस से शिकायत की है।

जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *