Bhilai Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के लाश को शवगृह भेज दिया।
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
यह हादसा भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने हुआ। मृतकों की पहचान सेक्टर-6 भिलाई निवासी दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।
2 युवकों की दर्दनाक मौत
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को सुपेला शवगृह में रखवा दिया गया।
कार में मिली शराब की बोतल
पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है।



