CG Murder: पत्नी ने बैंक लोन चुकाने को कहा, तो पति ने फावड़े से कर दी हत्या

CG Murder: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक ऋण चुकाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को भिलाई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक ऋण चुकाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को भिलाई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।tc

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को ग्राम मुंदगांव निवासी कुन्ती बाई बघेल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके दामाद तारण चतुर्वेदी ने 16 जुलाई को अपनी पत्नी सुरूज बाई चतुर्वेदी के सिर पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल महिला को इलाज के लिए दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया।

भिलाई से आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान स्मृति नगर चौकी पुलिस के सहयोग से आरोपी तारण चतुर्वेदी को भिलाई स्थित सूर्या मॉल के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी बैंक लोन चुकाने को लेकर उस पर लगातार दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *