CG Double Murder: मां और 10 महीने की बेटी की हत्या, सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचला 

 CG Double Murder: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में मां और उसकी 10 महीने की बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

CG Double Murder: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में मां और उसकी 10 महीने की बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

tc

बोर घर में मिले खून से लथपथ

पुलिस के अनुसार बरत कुमारी (40) के पति का करीब 4 से 5 वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद वह अपनी 10 महीने की बेटी परी के साथ प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर में रह रही थी। गुरुवार सुबह दोनों खून से लथपथ हालत में मिले। बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

ग्रामीण ने दी घटना की सूचना

जानकारी के अनुसार बुधवार को बरत कुमारी को सुकवास गांव से चावल लेकर लौटते हुए देखा गया था। गुरुवार सुबह एक ग्रामीण ने उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने महिला और उसकी बेटी को गंभीर हालत में पाया।

अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत

परिजन गंभीर रूप से घायल बरत कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बच्ची के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *