CG Train Cancelled: आज और कल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: अगर आप आज 18 या कल 19 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड या झारसुगुड़ा रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

tc

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द, इन 2 दिनों नहीं चलेंगी गाड़ियां; देखें लिस्ट-

रेलवे के अनुसार भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

Train

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
• 18 और 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
• 18 और 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर।
• 18 और 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।
• 18 जुलाई – गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर।

CG Trains Cancelled

2 ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी प्रभावित

  • 18 और 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। यह गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • इसी तरह 18 और 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। यह बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संचालन पर असर

रेलवे के अनुसार इस कार्य के चलते 8 पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 2 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी और केवल बिलासपुर से चलकर बिलासपुर तक ही संचालित होंगी। इससे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *