CG Monsoon Session 2026: सेवाग्राम परियोजना पर सदन में तीखी बहस, अजय चंद्राकर ने जताया खेद, भूपेश बघेल ने कहा- धन्यवाद

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम परियोजना को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में अजय चंद्राकर ने अपनी टिप्पणी पर सदन में खेद व्यक्त किया, जिस पर भूपेश बघेल ने उन्हें धन्यवाद कहा।

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम परियोजना को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में अजय चंद्राकर ने अपनी टिप्पणी पर सदन में खेद व्यक्त किया, जिस पर भूपेश बघेल ने उन्हें धन्यवाद कहा।tc

सेवाग्राम परियोजना पर उठे सवाल

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नवा रायपुर में सेवाग्राम परियोजना पर हुए करीब 125 करोड़ रुपए के खर्च और इसके संचालन की व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि परियोजना के संचालन के लिए क्या कोई व्यवस्था स्वीकृत की गई है और लोकधन के उपयोग का क्या औचित्य है।

मंत्री ने दिया ये जवाब

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए बताया कि सेवाग्राम परियोजना वर्ष 2022 में तत्कालीन सरकार की योजना थी। इसका उद्देश्य महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के विचारों के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि परियोजना के सभी निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके संचालन के लिए अभी तक कोई अलग व्यवस्था स्वीकृत नहीं की गई है।

सदन में घमासान

मंत्री के जवाब के बाद अजय चंद्राकर ने परियोजना को लोकधन की बर्बादी बताते हुए इसे एक व्यक्ति विशेष की इच्छा से शुरू की गई योजना बताया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपत्ति जताई। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई, जिससे कुछ समय के लिए सदन का माहौल गरमा गया।

चंद्राकर ने जताया खेद

बाद में अजय चंद्राकर ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना नहीं था। यदि उनकी टिप्पणी से भूपेश बघेल की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह सदन में इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा- धन्यवाद

अजय चंद्राकर के खेद व्यक्त करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच चला विवाद समाप्त हो गया और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *