CG Monsoon Session 2026: नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर सदन में हंगामा, स्थगन प्रस्ताव खारिज, नारेबाजी के बाद विपक्षी विधायक निलंबित

CG Monsoon Session

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई का मामला सदन में गूंजा। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार से चर्चा और जवाब की मांग की। हालांकि अध्यक्ष ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन के गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद सभी कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया।tc

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों पर की गई कार्रवाई मानवाधिकारों का उल्लंघन है। विपक्ष का कहना था कि बुलडोजर संस्कृति भाजपा शासित राज्यों में लगातार बढ़ रही है और सरकार ने इस मामले में अपनी ही पार्टी के सांसद की बात को भी महत्व नहीं दिया। कांग्रेस ने पूरे मामले पर सदन में विस्तृत चर्चा कर सरकार से जवाब देने की मांग की।

Raipur Congress Padayatra: नकटी से राजभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन; 5 घंटे तक बंद रहेगी सर्विस रोड

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक अपनी सीटों से उठकर गर्भगृह में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगातार हंगामे के चलते अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया।

सरकार की ओर से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नकटी में हुई बुलडोजर कार्रवाई को पूरी तरह संवैधानिक और कानून सम्मत बताया। उन्होंने कहा कि सभी अतिक्रमणकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले नोटिस जारी किए गए थे और कब्जा हटाने से पहले विधिवत सूचना भी दी गई थी।

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई का मामला सदन में गूंजा। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार से चर्चा और जवाब की मांग की। हालांकि अध्यक्ष ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन के गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद सभी कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

मंत्री ने कहा कि बेदखली की पूरी कार्रवाई न्यायालयीन प्रक्रिया और कानून के अनुसार की गई। प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई के दौरान किसी के घरेलू सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया और यह कहना सही नहीं है कि तोड़फोड़ के समय क्षेत्र बारिश से प्रभावित था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *