Raipur Murder: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के 4 साल के बेटे की ली जान, मां के सामने गला घोंटा

Raipur Murder: राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे को अपने प्रेम संबंधों में बाधा मानते हुए आरोपी ने उसकी मां के सामने ही तकिए से गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना के करीब सात महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।tcw

7 महीने पहले हुई थी मासूम की हत्या

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को 4 वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

Raipur Murder: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के 4 साल के बेटे की ली जान, मां के सामने गला घोंटा

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां के सामने बच्चे का गला घोंटा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जयदीप सिंह का बच्चे की मां से प्रेम संबंध था। महिला अपने पति से अलग रह रही थी और आरोपी का उसके घर आना-जाना था। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में बाधा मानता था।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन बच्चे की किसी बात पर आरोपी नाराज हो गया और उसने मां के सामने ही तकिए से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Raipur Murder: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के 4 साल के बेटे की ली जान, मां के सामने गला घोंटा

हत्या के बाद फरार था आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। ट्रक चालक होने के कारण वह लगातार अलग-अलग राज्यों में ट्रक लेकर घूमता रहा और पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

आरोपी गिरफ्तार

लगातार प्रयासों के बाद 10 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी जयदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *