CG School Reopening Date: छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ने के संकेत

CG School Reopening Date: छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूल खुलने की निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

CG School Reopening Date: छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूल खुलने की निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। (छत्तीसगढ़ स्कूल रिओपन)tcw

16 जून से खुलने हैं स्कूल

वर्तमान शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून से खुलने वाले हैं। हालांकि जून के दूसरे सप्ताह में भी प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। (छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं गर्मी की छुट्टियां)

CG School Reopening Date: छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ने के संकेत

 

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि आने वाले दिनों में भी मौसम में सुधार नहीं होता और गर्मी का असर बना रहता है, तो स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।

देखें विडियो- https://www.instagram.com/reel/DZU7QREIkZ9/?igsh=ZXI5OWlxdnoxYm9p

जल्द जारी हो सकता है नया आदेश

शिक्षा विभाग मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सूत्रों के अनुसार, यदि गर्मी का प्रकोप जारी रहा तो छुट्टियों को कुछ दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में अंतिम निर्णय मौसम की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *