Raipur Accident: रायपुर के भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

Raipur Accident: रायपुर के भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

Raipur Accident: राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 स्थित भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर से चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।tcw

जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर पर एक कार चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के चालक की ओर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Raipur Accident: रायपुर के भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *