MCB Ganja Smuggling: पुलिस को देख दो कार छोड़कर भागे तस्कर, 5 क्विंटल गांजा जब्त

MCB Ganja Smuggling: पुलिस को देख दो कार छोड़कर भागे तस्कर, 5 क्विंटल गांजा जब्त

MCB Ganja Smuggling: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 565 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस की नाकेबंदी देखकर तस्कर मौके पर ही दोनों वाहन छोड़कर फरार हो गए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 56 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
tcw

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ी थाना अंतर्गत नागपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध वाहनों के जरिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नागपुर चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

Raigarh Ganja Smuggling: 300 किलो गांजा समेत 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी में लगाए थे दो नंबर प्लेट

इसी दौरान दो संदिग्ध कारें वहां पहुंचीं। पुलिस को देखकर तस्करों में हड़कंप मच गया और वे दोनों वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

MCB Ganja Smuggling: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 565 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस की नाकेबंदी देखकर तस्कर मौके पर ही दोनों वाहन छोड़कर फरार हो गए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 56 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

दोनों कारों से मिला 5 क्विंटल गांजा

पुलिस ने दोनों लावारिस कारों को कब्जे में लेकर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहनों में बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 56 लाख 50 हजार रुपए है। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गांजे का वजन कराया गया।

• पहली कार से 300 किलोग्राम गांजा बरामद
• दूसरी कार से 265 किलोग्राम गांजा बरामद
• कुल जब्ती – 565 किलोग्राम गांजा

फरार तस्करों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों वाहनों और गांजे की खेप को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क और इसके बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *