Balod News: सीलबंद शराब की बोतल में निकले कांच के टुकड़े, VIDEO वायरल

Balod News: सीलबंद शराब की बोतल में निकले कांच के टुकड़े, VIDEO वायरल

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देशी शराब की सीलबंद बोतल में कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। तांदुला डैम के पास स्थित देशी शराब दुकान से खरीदे गए रोमियो ब्रांड के पौवा में कांच के छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।tcw

जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक व्यक्ति ने तांदुला डैम के पास स्थित देशी शराब दुकान से रोमियो ब्रांड का पौवा खरीदा था। शराब पीने के लिए बोतल खोलने पर उसमें कांच के टुकड़े दिखाई दिए। इसके बाद उसने दुकान में इसकी शिकायत की।

Balod News: सीलबंद शराब की बोतल में निकले कांच के टुकड़े, VIDEO वायरल

मामला कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी तक पहुंचा, जिन्होंने बोतल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में सीलबंद शराब की बोतल के भीतर कांच के कई टुकड़े स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

चंद्रेश हिरवानी ने आरोप लगाया कि यदि कोई व्यक्ति अनजाने में इस शराब का सेवन कर लेता, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि कांच के टुकड़े शरीर के अंदर पहुंचने पर आहार नली और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने सरकार और आबकारी विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

Balod News: सीलबंद शराब की बोतल में निकले कांच के टुकड़े, VIDEO वायरल

इधर, जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि खामी वेयरहाउस स्तर पर हुई है या सप्लायर की ओर से दोषपूर्ण बोतल की आपूर्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित ब्रांड की सप्लाई पर रोक लगाने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। वहीं सीमित संख्या में दोषपूर्ण बोतल मिलने पर सप्लायर से इसकी भरपाई कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *