CG Monsoon Update: बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जताई संभावना

CG Monsoon Update: भीषण गर्मी के बीच बस्तर संभाग के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस वर्ष मानसून बस्तर में सामान्य तिथि से पहले पहुंच सकता है। हालांकि विभाग का कहना है कि मानसून की वास्तविक स्थिति उसकी आगे बढ़ने की गति और मौसमीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।tcw

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून मानी जाती है। पिछले 15 से 20 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकांश वर्षों में मानसून इसी अवधि के आसपास पहुंचा है। दो से चार दिन का अंतर सामान्य माना जाता है।

इस वर्ष केरल में मानसून की समय से पहले एंट्री होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बस्तर में भी मानसून निर्धारित तिथि से कुछ दिन पहले पहुंच सकता है। यदि मानसूनी हवाएं लगातार मजबूत बनी रहती हैं तो इसका असर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगमन की तिथि उसकी गति और हवाओं की मजबूती पर निर्भर करती है। यदि हवाएं कमजोर पड़ती हैं तो मानसून की रफ्तार धीमी हो सकती है, जबकि अनुकूल परिस्थितियों में यह तेजी से आगे बढ़ते हुए निर्धारित समय से पहले भी पहुंच सकता है।

CG Weather Update

फिलहाल मौसम विभाग का अनुमान है कि बस्तर में मानसून की दस्तक सामान्य तिथि के आसपास रहेगी, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो लोगों को बारिश के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसानों और आम नागरिकों की नजरें अब मानसून की अगली गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *