CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश के आसार, 50-60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।tcw

पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 

CG Weather Update:

रायपुर का मौसम

रायपुर में रविवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। दिन के दौरान गरज-चमक, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

क्यों बदल रहा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य पाकिस्तान से आंध्र प्रदेश तट तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से लक्षद्वीप क्षेत्र तक ऊपरी स्तर पर एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिसके कारण आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *