Bollywood: अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो की मांग, आरोपी गिरफ्तार

Bollywood

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नाबालिग बेटी से जुड़े साइबर क्राइम मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑनलाइन गेम के दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी से न्यूड फोटो की मांग की थी।

tcw

ऑनलाइन गेम के दौरान हुई घटना

मामले की जानकारी महाराष्ट्र साइबर के एडीजीपी यशस्वी यादव ने दी। यह घटना तब सामने आई जब एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अभिनेता का वीडियो साझा किया गया। जानकारी के अनुसार, 2025 में ‘साइबर अवेयरनेस मंथ’ के दौरान अक्षय कुमार ने बताया था कि उनकी बेटी नितारा कुमार ऑनलाइन गेम खेल रही थी, तभी एक अनजान व्यक्ति ने पहले दोस्ती की और फिर आपत्तिजनक मांगें करने लगा।

बेटी ने दिखाई समझदारी

जब आरोपी ने न्यूड फोटो की मांग की, तो नितारा ने तुरंत गेम बंद कर दिया और इसकी जानकारी अपनी मां ट्विंकल खन्ना को दी। इसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र साइबर विभाग ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *