CG Accident: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत; चार गंभीर

CG Accident:

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरगुली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट लेने जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।tcw

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ग्राम धौराभाठा (धनसीर) से ट्रैक्टर सुबह करीब 7 बजे सुरगुली की ओर ईंट लेने जा रहा था। रास्ते में सिदार सिंह के खेत के पास स्थित देवालय पीठादाई स्थल के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा।

ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुएं के अंदर से घायलों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकाला। घायलों में खिलेश्वर कंवर, दिनेश सिदार, खिलेश्वर सिदार और चन्द्रशेखर केंवट शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र धनसीर भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सलिहा थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक चालक संजू केंवट के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Raipur Accident: रायपुर में ट्रक की टक्कर से 13 साल के नाबालिग की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *