CG News: कोरबा जिले के सर्वमंगलवा नगर क्षेत्र स्थित बरमपुर बस्ती के एक तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवक की तैरती हुई लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा क्षेत्र की एक निजी खदान कंपनी में कार्यरत था।
गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव
सूचना पर कुसमुंडा थाना अंतर्गत सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी के नेतृत्व में टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

