CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां SP ऑफिस परिसर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। (युवक ने एसपी ऑफिस में जहर खाया)![]()
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान टीआर साहू (23) निवासी ग्राम मड़वा के रूप में हुई है। वह लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन कार्रवाई न होने से परेशान था। (जांजगीर चांपा एसपी ऑफिस में जहर खाकर आत्महत्या प्रयास)
युवक ने अपने मकान मालिक राजेंद्र राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में उसने बताया कि वह किराए पर रह रहा था और इस दौरान उसके साथ धोखाधड़ी और दबाव बनाने जैसी घटनाएं हुईं। युवक के अनुसार, उसे बहला-फुसलाकर शराब पिलाई जाती थी और उससे कथित रूप से झूठे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। साथ ही उसकी मजदूरी भी नहीं दी गई। (SP office suicide attempt Janjgir Champa)
उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पहचान पत्र और बैंक से जुड़े दस्तावेज अपने पास रख लिए थे और उसे अवैध काम करने के लिए दबाव डालता था। इन सब कारणों से वह मानसिक रूप से परेशान था। (Janjgir Champa SP office youth poison)
बताया जा रहा है कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर युवक SP ऑफिस पहुंचा और वहीं जहर का सेवन कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


