Holiday 2026: राजधानी रायपुर के शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये अवकाश रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में लागू होंगे।
इन तिथियों पर रहेगा अवकाश
जारी आदेश के मुताबिक, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा –
• नुआखाई: 15 सितंबर 2026 (बुधवार)
• महाअष्टमी: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
• गोवर्धन पूजा: 9 नवंबर 2026 (सोमवार)
किन्हें मिलेगा लाभ
यह अवकाश राज्य शासन के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होगा। इससे कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिल सकेगा।
इन सेवाओं पर नहीं होगा असर
हालांकि, बैंकिंग सेवाएं, कोषालय और उप-कोषालय इन अवकाशों से प्रभावित नहीं होंगे और सामान्य दिनों की तरह कार्य करते रहेंगे, ताकि वित्तीय कार्यों में कोई बाधा न आए।
आदेश जारी
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक-4 के नियम-7 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया गया है।



