Raipur Murder: रायपुर में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका.. 

Raipur Murder: राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भुरकोनी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, भुरकोनी गांव के एक खंडहरनुमा मकान में महिला का शव पड़ा मिला, जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में मृतिक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा साथ ही शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध लग रहा है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतिका की पहचान नहीं कर पाया है।

 

मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

 

बता दें, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो कल कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में लगातार पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

 

खबर अपडेट की जा रही है….

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *