Jagdalpur Suicide: BPCL कर्मचारी ने नस काटकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Jagdalpur Suicide

Jagdalpur Suicide: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के एक कर्मचारी ने अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या कर ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके की है।

tcw

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से जगदलपुर में रहकर नौकरी कर रहा था। अतुल, रिटायर्ड रेंजर जितेंद्र शर्मा का बेटा बताया जा रहा है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में काम करता था।

कमरे में आने लगी थी बदबू

पिछले 2-3 दिन से कमरे का दरवाजा बंद था। शुक्रवार सुबह कमरे से बदबू आने लगी। शक होने पर मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस टीम कमरे में गई।

फर्श पर फैला खून

फर्श पर खून फैला हुआ था और बिस्तर पर अतुल शर्मा का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *