CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में 2°C तक बढ़ेगा तापमान, हीटवेव की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते दो दिनों से इसका असर प्रदेश के मध्य हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा रहा है, जिससे गर्मी तेज हो गई है।

tcw

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

सोमवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

CG Weather Update:

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। बस्तर संभाग को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में इसका अधिक असर देखने को मिलेगा।

CG Weather Update

15 अप्रैल से हीटवेव की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 14 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 15 अप्रैल से मध्य भाग में ग्रीष्म लहर (हीटवेव) चलने या उसके जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *