Mahasamund News: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, शराब तस्करों ने भीड़ को उकसाया, TI समेत कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund News

Mahasamund News: महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरी में फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी (TI) समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कुछ अन्य की तलाश जारी है। (महासमुंद पुलिस पर हमला)

tcw

जानकारी के अनुसार, आबकारी एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी विजय मारकण्डेय और विनोद मारकण्डेय की गिरफ्तारी के लिए सांकरा थाना के TI उत्तम तिवारी सहित पुलिस की संयुक्त टीम गांव में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। (महासमुंद पुलिस पर भीड़ का हमला)

गिरफ्तारी के दौरान भड़की भीड़

आरोपियों को वाहन में बैठाने के दौरान उन्होंने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी और अपने परिजनों व ग्रामीणों को उकसा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

हमले में TI उत्तम तिवारी को सिर, गले और सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं महिला आरक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस वाहन में तोड़फोड़ (Mahasamund police attack)

भीड़ ने पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया, जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के कांच तोड़ दिए गए। आरोपियों के परिजनों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली।

10 आरोपी गिरफ्तार (Mahasamund liquor smugglers arrest)

हालांकि पुलिस टीम ने हालात को काबू में करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पटेवा पहुंचाया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय मारकण्डेय, विनोद मारकण्डेय सहित अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *