Raipur Rape: ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर बुलाया ऑफिस, नशीला ड्रिंक देकर युवती से रेप

Raipur Rape

Raipur Rape: राजधानी रायपुर में ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खुद को स्टॉक मार्केट और एस्ट्रोलॉजी से जुड़ा प्रोफेशनल बताकर युवती से संपर्क किया। उसने ट्रेडिंग सिखाने और मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने युवती को शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया।

आरोप है कि ऑफिस पहुंचने के बाद आरोपी ने युवती को एक पेय पदार्थ दिया, जिसे पीने के बाद वह असहज हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस तक पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से बिलासपुर जिले का निवासी है और रायपुर में किराए के ऑफिस से काम कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *