Sarguja Suicide: पति को गले लगाकर कमरे में बंद हुई नवविवाहिता, छप्पर तोड़कर निकाला शव

Sarguja Suicide

Sarguja Suicide: सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता साड़ी के फंदे से लटकती हुई मिली। जानकारी के अनुसार मृतका की शादी करीब ढाई महीने पहले हुई थी। रविवार शाम पूजा ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही। (सरगुजा नवविवाहिता ने लगाई फांसी)

पति ने बताया कि पत्नी छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाती थी। फिलहाल, मायके पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव की है। (Sarguja Newly Marriage woman Suicide)

ढाई महीने पहले हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, मुकेश गिरी (19) की शादी करीब ढाई महीने पहले उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पूटा की पूजा गिरी (18) से हुई थी। सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। रविवार शाम को पूजा ने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही। घर पहुंचने पर उसने सामान्य व्यवहार किया, लेकिन अचानक कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया।

छप्पर तोड़कर निकाला शव (Sarguja Navvivahita Suicide)

जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन घबरा गए। उन्होंने छप्पर पर चढ़कर तोड़ा और अंदर पहुंचे, जहां पूजा साड़ी के फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी पूजा

पुलिस की पूछताछ में पति मुकेश गिरी ने बताया कि, वह शाम को डांस सीखने के लिए गया था। उसे पूजा ने तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी और दवा लेकर आने के लिए कहा। जब घर पहुंचा तो पूजा उल्टी कर रही थी। पूजा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। (Sarguja kepi village hanging)

जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Balodabazar Suicide: 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *