Janjgir Champa Suicide: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कुमारी समलेश्वरी पटेल के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब उसके पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। (जांजगीर चांपा युवती ने लगाई फांसी)
काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पिता ने दरवाजे के कब्जे को प्लास की मदद से निकालकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। युवती चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। (Janjgir Dharashiv village girl hanging) घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (धाराशिव गांव युवती ने फांसी लगाई)


