CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन निर्माण और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में प्री-नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें गंतव्य से पहले ही समाप्त और प्रारंभ होंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार जांजगीर-नैला स्टेशन में कनेक्टिविटी कार्य के चलते यह बदलाव किया गया है। (छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द)

रद्द की जाने वाली प्रमुख ट्रेनें (CG Train Cancelled List April 2026)

  1. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन रद्द रहेगी।
  2. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  3. 15 से 26 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  4. 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  5. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  6. 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  7. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  8. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  9. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  10. 11 से 25 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें (Bilaspur Train Cancel)

  1. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
  2. 16 से 27 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

april Train Cancelled List

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर के रूप में संचालित होगी]

CG Train Cancelled: 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *