Jashpur News: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो लापता बच्चों के शव गांव के पास स्थित तालाब में तैरते हुए मिले। मामला बगीचा थाने के बिसबहरी गांव का है। दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। (जशपुर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत)
मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर बगीचा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। (Jashpur two child drowned)
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच रविवार को गांव के पास स्थित तालाब में दोनों बच्चों के शव तैरते हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक आशंका है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत (Jashpur children death) हो गई। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।


