Kondagaon Accident: कोंडागांव जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के कुएंमारी के पास शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 12 से अधिक लोग घायल हो गए। (कोंडागांव ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी)
जानकारी के अनुसार, ग्राम चेरबेड़ा के करीब 20 से अधिक ग्रामीण बटराली गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1 बजे सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुएंमारी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। (Kondagaon tractor trolley accident)
सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Keshkal tractor accident)

