Balodabazar Murder: पत्नी ने जेठ-भतीजे संग पति की हत्या, प्रताड़ना से तंग आकर गमछे से घोंटा गला

Balodabazar Murder

Balodabazar Murder: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के बिनौरी गांव में पत्नी ने अपने जेठ और भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया और इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हो गया। (बलौदाबाजार पत्नी ने पति की हत्या)

जानकारी के अनुसार, मृतक राम कुमार साय (37) शराब का आदी था और आए दिन पत्नी व परिवार के साथ मारपीट करता था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था और बच्चों को ‘नाजायज’ कहकर प्रताड़ित करता था। इसी से परेशान होकर पत्नी मीना बाई साय (36), बड़े भाई महावीर साय और रिश्तेदार वैभव उर्फ अंशु बघेल (29) ने मिलकर हत्या की साजिश रची। (बलौदाबाजार में पत्नी ने जेठ भतीजे संग पति की हत्या)

घटना 29 मार्च की रात की है, जब राम कुमार नशे की हालत में निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि देर रात जब वह सो गया, तब तीनों आरोपियों ने उसे खाट पर लिटाकर गमछे से गला घोंटकर मार डाला। (Balodabazar Wife Killed Husband)

हत्या के बाद आरोपियों ने लोगों को बताया कि वह गिरकर बेहोश हो गया है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबूत मिटाने के लिए गमछे को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया। (Binauri Village Wife Murder Husband Balodabazar)

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की। पूछताछ में पत्नी, जेठ और भतीजे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *