CG Breaking: पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की तारीख बढ़ी, इतने तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

CG Breaking: रायपुर में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 मार्च 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 23 मार्च निर्धारित थी, जिससे अब छात्रों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। (पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तारीख बढ़ी)

जिले के शासकीय और निजी कॉलेज, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थाओं के लिए प्रस्ताव लॉक करने की अंतिम तिथि 29 मार्च और सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है। (पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतिम तिथि)

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य (post matric scholarship Chhattisgarh)

छात्रवृत्ति के लिए एससी-एसटी वर्ग के अभिभावकों की आय सीमा 2.50 लाख रुपये और ओबीसी वर्ग के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम देना अनिवार्य होगा। (scholarship apply online CG)

प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में जियो-टैगिंग, NSP पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) और नई संस्थाओं के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

CG News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी, विद्यार्थी जल्द करें ऑनलाइन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *