Raipur Drugs Case: रायपुर में BP की मशीन में कोकीन बेच रहा था युवक, दिमाग देख हिल गई पुलिस

Raipur Drugs Case

Raipur Drugs Case: राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोपी बीपी मशीन के भीतर कोकीन छिपाकर कोरियर के जरिए मंगाता था और शहर में सप्लाई करता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शंकर नगर निवासी गोपाल कृष्ण अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। (रायपुर बीपी मशीन कोकीन तस्करी)

पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर-5 के पास एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण गोपाल अग्रवाल बताया। (यपुर में BP की मशीन में कोकीन बेच रहा था युवक)

कोरियर पैकेट में मिली बीपी मशीन, अंदर छिपा था ड्रग्स (Raipur BP machine drugs)

वाहन की तलाशी लेने पर एक कोरियर पैकेट बरामद हुआ, जिसे खोलने पर बीपी मशीन मिली। जांच में पाया गया कि मशीन के अंदर कोकीन छिपाकर रखी गई थी।(Raipur BP machine drugs)

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4.55 ग्राम कोकीन (कीमत लगभग 2.27 लाख रुपए), एक ग्रैंड विटारा कार, एक आईफोन सहित कुल करीब 20.27 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले में देवेन्द्रनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22बी के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही संबंधित कोरियर फर्म की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो –

https://youtu.be/PsA2HNmrFhA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *