Raipur Cafe Marpit: रायपुर कैफे में लड़की को फ्लाइंग KISS देने पर मारपीट, कुर्सी फेंककर हमला

Raipur Café Marpit

Raipur Cafe Marpit: रायपुर में एक कैफे के भीतर फ्लाइंग किस देने और आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक कैफे की कुर्सियां उठाकर हमला करते नजर आ रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। (रायपुर कैफे फ्लाइंग किस मारपीट)

जानकारी के अनुसार 13 मार्च की रात तीन युवतियां अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे में पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि पहले घर पर केक काटने के बाद वे देर रात खाना खाने कैफे गई थीं। (रायपुर कैफे फ्लाइंग किस विवाद)

फ्लाइंग किस और आपत्तिजनक कमेंट्स का आरोप

युवतियों का आरोप है कि कैफे में पहले से मौजूद तीन युवक नशे की हालत में थे और उन्हें देखकर फ्लाइंग किस देने लगे। इसके साथ ही उन्होंने आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए। शुरुआत में युवतियों ने विवाद से बचने के लिए इसे नजरअंदाज कर दिया।

विरोध करने पर शुरू हुई मारपीट (Raipur Flying Kiss Video)

कुछ देर बाद आरोपी युवक उनके टेबल के पास आकर बैठ गए और युवतियों से अभद्र व्यवहार करने लगे। जब युवतियों के साथ आए युवकों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कैफे की कुर्सियां उठाकर हमला कर दिया, जिससे कैफे में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला (Raipur Cafe Fight)

घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। युवतियां और उनके साथी जीआरपी थाना रायपुर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 14 मार्च को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ लिया।

दोनों पक्षों पर FIR

जीआरपी थाना प्रभारी भूपेश राठौर के मुताबिक युवतियों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस कैफे में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *