Janjgir Champa Murder: शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां की टांगी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa Murder

Janjgir Champa Murder: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने से मना करने पर बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पोड़ी गांव निवासी 34 वर्षीय दयाशंकर कश्यप को शराब पीने की लत थी। उसकी मां अक्सर उसे शराब पीने से मना करती थी। 11 मार्च 2026 की सुबह इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *