Jashpur Bus Fire: चलती बस में भीषण आग, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस

Jashpur Bus Fire

Jashpur Bus Fire: रायपुर से जशपुर जा रही यात्रियों से भरी शिवनाथ बस में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना नामकुम थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर हुई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। (जशपुर बस में आग)

जानकारी के अनुसार राजधानी के खादगढ़ा बस स्टैंड से रायपुर-जशपुर के लिए बस रवाना हुई थी। जब बस नामकुम रिंग रोड के पास पहुंची, तभी अचानक इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई। (जशपुर धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस)

आग की लपटें देखते ही बस चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा। हालांकि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों को अपना सामान निकालने का मौका नहीं मिला। बस की डिक्की और सीटों पर रखा यात्रियों का सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए। ( Jashpur bus aag)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *