CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 3 दिन बाद बदल सकता है मौसम

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, हालांकि इसके बाद आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

CG Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक 13 मार्च को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से होते हुए बिहार से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।

आज प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 12 मार्च को सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, इन हिस्सों में बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ चल सकती है तेज हवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *