Mungeli Bus Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मुंगेली जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह चालक की लापरवाही नहीं बल्कि खराब सड़क को बताया जा रहा है। (मुंगेली अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस)
पहले देखिए इन तस्वीरों को…



यह दुर्घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह (Kesharuwadih bus palti) गांव में हुई। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना में घायल दो लोगों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (मुंगेली बस पलटी)
